13 Jun 2026
Breaking News Exclusive
परीक्षा में असफल होने की आशंका से परेशान छात्र ने दी जान पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में : जितिन प्रसाद रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने मजदूर को मारी टक्कर, मौत पुरानी रंजिश में घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, महिला का सिर फटा, हालत गंभीर 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट हिरासत से हुए फरार आरोपी मामले में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों पर भी मुकदमा दर्ज स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में टीबी, एनीमिया व संचारी रोगों पर जागरूकता सत्र आयोजित ​संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से ग्रामीण की मौत, परिजनों का आरोप दी जान से मारने की धमकी जूता-चप्पल गोदाम और तीन मंजिला मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान; फायर ब्रिगेड की देरी पर भड़के व्यापारी सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराकर लौटते समय सिपाहियों को चकमा देकर भागा सुल्तान, तलाश में जुटीं टीमें

जहरीला पदार्थ खाने से ग्रामीण कि मौत : ​संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से ग्रामीण की मौत, परिजनों का आरोप दी जान से मारने की धमकी

Share:

पीलीभीत:- बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गौहनिया में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक 38 वर्षीय ग्रामीण ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

​बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गौहनिया निवासी दुर्वेश (38 वर्ष) पुत्र जयतराम ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने आनन-फानन में उसे बिलसंडा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में लेकर गये। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया था। हालांकि, परिजन उसे बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे पर डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस मौत से मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

​भाई ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

मृतक ग्रामीण के भाई संतोष कुमार ने आरोप लगाया है कि दुर्वेश के ससुराल वाले उसे लगातार मारपीट करने और जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। ससुराल पक्ष की इसी प्रताड़ना और धमकी से तंग आकर दुर्वेश काफी मानसिक तनाव में था, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

​पुलिस की कार्रवाई

घटना के संबंध में परिजनों द्वारा पुलिस को सूचित कर दिया गया है। बिलसंडा थाना प्रभारी जगदीप मलिक ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस टीम को शव के पोस्टमार्टम की वैधानिक कार्रवाई के लिए बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से जो भी तहरीर (शिकायत) प्राप्त होगी, उसी के आधार पर निष्पक्ष जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement