13 Jun 2026
Breaking News Exclusive
परीक्षा में असफल होने की आशंका से परेशान छात्र ने दी जान पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में : जितिन प्रसाद रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने मजदूर को मारी टक्कर, मौत पुरानी रंजिश में घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, महिला का सिर फटा, हालत गंभीर 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट हिरासत से हुए फरार आरोपी मामले में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों पर भी मुकदमा दर्ज स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में टीबी, एनीमिया व संचारी रोगों पर जागरूकता सत्र आयोजित ​संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से ग्रामीण की मौत, परिजनों का आरोप दी जान से मारने की धमकी जूता-चप्पल गोदाम और तीन मंजिला मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान; फायर ब्रिगेड की देरी पर भड़के व्यापारी सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराकर लौटते समय सिपाहियों को चकमा देकर भागा सुल्तान, तलाश में जुटीं टीमें

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा : परीक्षा में असफल होने की आशंका से परेशान छात्र ने दी जान

Share:

पीलीभीत:- पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में असफल होने की आशंका के चलते एक २४ वर्षीय युवक द्वारा विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का बेहद दुखद मामला सामने आया है। घटना गजरौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव देवीपुरा की है। युवक की मौत के बाद से पूरे परिवार में चीख-पुकार मची हुई है और गांव में शोक का माहौल है।

छत पर जाकर खाया विषाक्त पदार्थ

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवीपुरा निवासी सौरभ गंगवार (२४), जो कि लालता प्रसाद का सबसे छोटा पुत्र था, ने गुरुवार दोपहर करीब दो बजे अपने घर की छत पर बने टिनशेड में जाकर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उस वक्त उसके माता-पिता घर पर ही मौजूद थे। जहर खाने के कुछ देर बाद जब सौरभ की हालत बिगड़ने लगी, तो उसने खुद आवाज देकर परिजनों को ऊपर बुलाया।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

परिजन जब भागकर छत पर पहुंचे तो सौरभ की हालत अत्यंत गंभीर थी। आनन-फानन में उसे पीलीभीत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और वे वहीं चीख-पुकार करने लगे। बताया जा रहा है कि इसके बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को वापस घर ले आए।

आंसर-की (उत्तर) मिलाने के बाद से था तनाव मे

मृतक के पिता लालता प्रसाद और अन्य परिजनों ने बताया कि सौरभ ने हाल ही में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा दी थी। सोमवार को वह लखीमपुर से परीक्षा देकर लौटा था। घर आने के बाद उसने अपने उत्तरों का मिलान (मैच) किया था, जिसके बाद से उसे परीक्षा में सफल न होने का डर सता रहा था।

कई दिनों से था शांत

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उत्तरों का मिलान करने के बाद से ही सौरभ काफी गुमसुम और शांत रहने लगा था। आशंका जताई जा रही है कि परीक्षा में असफल होने के इसी अत्यधिक मानसिक तनाव के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। सौरभ तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था और उसकी इस असमय मौत से माता-पिता सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement