13 Jun 2026
Breaking News Exclusive
परीक्षा में असफल होने की आशंका से परेशान छात्र ने दी जान पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में : जितिन प्रसाद रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने मजदूर को मारी टक्कर, मौत पुरानी रंजिश में घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, महिला का सिर फटा, हालत गंभीर 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट हिरासत से हुए फरार आरोपी मामले में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों पर भी मुकदमा दर्ज स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में टीबी, एनीमिया व संचारी रोगों पर जागरूकता सत्र आयोजित ​संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से ग्रामीण की मौत, परिजनों का आरोप दी जान से मारने की धमकी जूता-चप्पल गोदाम और तीन मंजिला मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान; फायर ब्रिगेड की देरी पर भड़के व्यापारी सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराकर लौटते समय सिपाहियों को चकमा देकर भागा सुल्तान, तलाश में जुटीं टीमें

घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला : पुरानी रंजिश में घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, महिला का सिर फटा, हालत गंभीर

Share:

पीलीभीत:- बीसलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम करखेड़ा में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम करखेड़ा निवासी राजीव कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 जून 2026 की सुबह करीब 09:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही चंद्रपाल पुत्र द्वारिका प्रसाद और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने एकजुट होकर उनके घर पर हमला बोल दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आरोप है कि चंद्रपाल उसका पुत्र आकाश, नीलम, काजल, अंजलि और चंदा उर्फ चांदनी लाठी-डंडों से लैस होकर आए। चंद्रपाल ने सबसे पहले राजीव की पत्नी जगमती को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जब राजीव की मां राजरानी बीच-बचाव करने आईं, तो चंद्रपाल ने उन्हें पकड़ लिया और उसके बेटे आकाश ने राजरानी के सिर पर लाठी से जोरदार प्रहार कर दिया।

लाठी लगने से राजरानी का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। इसके बाद भी आरोपियों ने उन्हें लात-घूसों और डंडों से बुरी तरह पीटा। शोर-शराबा होने पर आरोपी आकाश हाथ में तमंचा लहराते हुए आया और पीड़ित परिवार को धमकी दी कि यदि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई तो उन्हें जान से मार देगा। घायल महिला राजरानी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत पीलीभीत अस्पताल रेफर किया गया।

पीड़ित राजीव कुमार की शिकायत पर बीसलपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सब-इंस्पेक्टर अतुल चौधरी को इस केस की जांच सौंपी गई है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement