15 Jun 2026
Breaking News Exclusive
परीक्षा में असफल होने की आशंका से परेशान छात्र ने दी जान पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में : जितिन प्रसाद रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने मजदूर को मारी टक्कर, मौत पुरानी रंजिश में घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, महिला का सिर फटा, हालत गंभीर 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट हिरासत से हुए फरार आरोपी मामले में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों पर भी मुकदमा दर्ज स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में टीबी, एनीमिया व संचारी रोगों पर जागरूकता सत्र आयोजित ​संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से ग्रामीण की मौत, परिजनों का आरोप दी जान से मारने की धमकी जूता-चप्पल गोदाम और तीन मंजिला मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान; फायर ब्रिगेड की देरी पर भड़के व्यापारी सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराकर लौटते समय सिपाहियों को चकमा देकर भागा सुल्तान, तलाश में जुटीं टीमें

: अतिक्रमण हटाओ अभियान की भनक लगते ही अतिक्रमण कारी मौके से फरार

Share:
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर कार्यक्रम अनुसार नगर के बारापत्थर चौराहे से स्टेशन मार्ग तक अतिक्रमणकारियों से सड़क तथा फुटपाथों को मुक्त कराने के लिए नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने उप जिला अधिकारी के नेतृत्व में अभियान 2 बजे अपराहन लगभग शुरू किया अभियान की शुरुआत बारापत्थर चौराहे से की जानी थी जे सी बी मशीन व पालिका के सफाई कर्मचारियों के पहुंचने के बाद उप जिलाधिकारी ऋषि कांत राजवंशी तथा नायब तहसीलदार रमेश सिंह पहुंचे इससे पहले ही अतिक्रमणकारियों को अधिकारियों की टीम आने की भनक लग जाने के कारण उन्होंने आनन फानन में अपने सब्जी व अन्य सामान से भरे ठेले मुख्य मार्ग से हटाकर गलियों में लेकर चले गए फुटपाथ पर बैठे सब्जी विक्रेताओं ने भी अपनी दुकान कुछ ही पलों में समेट ली तथा अपने बांस बल्ली आदि सामान भी उखाड़ कर ले गए इस कारण सब्जी विक्रेताओं का आतिक्रमण अधिकारियों द्वारा नहीं हटाया जा सका बल्कि एसडीएम ऋषि कांत राजवंशी को बताया कि यह सब्जी विक्रेता शाम 5:00 बजे अपने स्थानों पर पहुंच जाएंगे जानकारी होने के बाद उन्होंने नगरपालिका के सफाई निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह , कर अधीक्षक अंकित कुमार, अवर अभियंता मोहम्मद सलमान को निर्देश दिए कि शाम को पुनः अभियान चलाया जाए और यह अभियान लगातार चलाया जाए जिससे अतिक्रमण कारी यहां न बैठ सकें उन्होंने पालिका के सफाई निरीक्षक से अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लाने के भी निर्देश दिए इसके पश्चात सफाई कर्मचारी जेसीबी मशीन तथा अन्य उपकरण लेकर वापस लौट गए।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement