13 Jun 2026
Breaking News Exclusive
परीक्षा में असफल होने की आशंका से परेशान छात्र ने दी जान पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में : जितिन प्रसाद रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने मजदूर को मारी टक्कर, मौत पुरानी रंजिश में घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, महिला का सिर फटा, हालत गंभीर 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट हिरासत से हुए फरार आरोपी मामले में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों पर भी मुकदमा दर्ज स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में टीबी, एनीमिया व संचारी रोगों पर जागरूकता सत्र आयोजित ​संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से ग्रामीण की मौत, परिजनों का आरोप दी जान से मारने की धमकी जूता-चप्पल गोदाम और तीन मंजिला मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान; फायर ब्रिगेड की देरी पर भड़के व्यापारी सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराकर लौटते समय सिपाहियों को चकमा देकर भागा सुल्तान, तलाश में जुटीं टीमें

पुलिस भर्ती परीक्षा : भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद, एसपी और डीएम ने परखा केंद्रों का हाल

Share:

पीलीभीत:- जनपद में आयोजित होने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को पूरी तरह सकुशल, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) और जिलाधिकारी (डीएम) ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

उच्चाधिकारियों की टीम ने नगर के प्रमुख केंद्रों

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ड्रमण्ड राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज, एस.एन. इंटर कॉलेज, उपाधि महाविद्यालय एवं राजकीय पॉलिटेक्निक** का सघन भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मुस्तैदी को परखा।

इन बिंदुओं पर रहा विशेष फोकस

१- कड़ी सुरक्षा व चेकिंग:- अभ्यर्थियों की चेकिंग और प्रवेश-निकास द्वारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

२- तीसरी आंख की नजर:- परीक्षा कक्षों और परिसर में सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता और निगरानी व्यवस्था।

३- अधिकारियों को निर्देश:- ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी पारदर्शिता व सतर्कता बरतें।

एसपी और डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था को बिगाड़ने या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की कोशिश करने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों को परीक्षा संपन्न होने तक समस्त व्यवस्थाएं सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement