Shiv kumar Gangwar / Sun, Jan 18, 2026 / Post views : 99
दियोरिया कला:- माघ की मौनी अमावस्या पर जगह जगह धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया मौनी अमावस्या के उपलक्ष्य में रविवार को आर्य बंधुओं द्वारा आर्य वीर दल एवं आर्य समाज बढ़ैरा बीसलपुर पीलीभीत में अनवरत चल रहें माघ मास की अमावस्या 18/01/2026, को बृहद यज्ञ एवं देव यज्ञ का आयोजन किया गया है यज्ञ ब्रह्मा गौरव कुमार आर्य, आर्य समाज शाहजहांपुर के द्वारा सम्पन्न किया गया है यज्ञ के मुख्य यज्ञमान रामसागर आर्य एवं सपत्नीक रहे । गौरव कुमार आर्य जी ने कहा है कि देवता 33 प्रकार के होते हैं उनकी उपासना करनी चाहिए राम प्रताप आर्य जी ने कहा है कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने नारी शिक्षा एवं पुनर्विवाह एवं छुआछूत मिटाने का कार्य किया है नरेश कुमार शास्त्री ने एक भजन के द्वारा सुनाया है वह शक्ति दया देकर कर्तव्य मार्ग पर डट जावे मनमोहक किया है आर्य वीर दल एवं आर्य समाज बढ़ैरा के सदस्य रामप्रताप आर्य, सीताराम आर्य, सियाराम आर्य, मुरारी लाल आर्य, बुद्धसेन आर्य, ग्राम प्रधान देव पाल आर्य, इत्यादि सदस्य मौजूद रहे हैं यज्ञ के उपरांत रामप्रताप आर्य एवं मुरारी लाल आर्य यज्ञमान एवं सभी सम्मानित सदस्यों को दीर्घ आयु सुख समृद्धि की कामना एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन