05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूर्ण : ब्लाक परिसर में समारोह आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

Share:

बीसलपुर:- उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूरे होने पर ब्लॉक परिसर कार्यालय में समारोह का आयोजन कर अब तक के विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक विवेक कुमार वर्मा ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद क्षेत्रीय विधायक विवेक कुमार वर्मा ने कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की सरकार के नौ वर्ष पूरे हो गए हैं। सरकार ने अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि को लेकर अपनी विभिन्न लाभकारी योजनाओं द्वारा नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक सभी लोगों को अपनी लाभकारी योजनाओं से प्रगति का अवसर प्रदान किया है। प्रत्येक गांव में शौचालय, रोड, प्रधानमंत्री आवास, शुद्ध पेयजल हेतु पानी की टंकी तथा साक्षर बनाने के लिए प्रत्येक गांव में विद्यालय खोलने का काम भाजपा सरकार ने किया है। इतना ही नहीं चाहे किसान पेंशन योजना हो या समूह बनाकर लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार के अलावा क्षेत्रीय नदियों पर पुल बनाने का काम, तथा मार्गो को फोरलेन में तब्दील करने का काम भी भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने कहा की उज्ज्वला योजना के तहत प्रत्येक गरीब परिवार को निशुल्क गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का भी काम उनकी सरकार ने किया। इतना ही नहीं प्रदेश को भय मुक्त व अपराध मुक्त बनाने में भी उनकी सरकार का विशेष योगदान रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अशोक कुमार शर्मा, उप जिलाधिकारी नागेंद्र पांडे, वीडीओ सर्वेश सिंह सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement