JS News 24 / Fri, May 1, 2026 / Post views : 642
पीलीभीत:- पीलीभीत के बीसलपुर रजवाहा नहर में नहाने गए दो युवकों की डूबकर मौत हो गई। आशंका है कि पैर फिसलने या गहरे पानी में चले जाने के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने ग्रामीणों और jcb मशीन के द्वारा रेस्क्यू कर दोनों युवकों के शवो को बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा है और आगे की कार्यवाही में जुटी है।
बीसलपुर कोतवाली इलाके के दुबे मोहल्ला निवासी 35 साल के आशु गौड़ और 38 साल के विनीत सिंह गांव सादिया से लगी रजवाहा नहर में नहाने गए थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों युवकों का पैर फिसल गया और वह नहर के गहरे पानी में डूबक़र बह गए। ग्रामीणों ने ज़ब नहर के किनारे बाइक और कपड़े पड़े देखे तों पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 500 मीटर की दूरी से दोनों युवकों का शव बरामद क़र लिया है, पुलिस अब पूरे मामले की जांच क़र रही है। फिलाल मौत की खबर से दोनों युवकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन