JS News 24 / Thu, Apr 2, 2026 / Post views : 156
पीलीभीत:- कंपोजिट विद्यालय चुर्रा सकतपुर में “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत गांव में जागरूकता रैली निकाली गई व विद्यालय में पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विधायक विवेक वर्मा ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। 
रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गो से होती हुई विद्यालय में आकर संपन्न हो गई। इसके उपरांत विद्यालय में पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन हुआ। विधायक ने बच्चों को पुस्तक वितरित की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। अच्छी शिक्षा पाकर ही वह देश के एक अच्छे नागरिक बन सकते हैं विधायक ने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की।
इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ हर्षित शर्मा, खेल प्रभारी मुईन अहमद खान, एआरपी प्रवीन कुमार, गेदन लाल, तुषार अरोरा, कुलदीप सिंह, भारतेंदु कुमार , प्रधानाध्यापिका मृदुला गंगवार, ग्राम प्रधान तथा मंच संचालक के रूप में राजेश कुमार मिश्रा प्रयास उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन