05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

मीरपुर रतनपुर में भीषण आग : 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान

Share:

दियोरिया कला:- गांव मीरपुर रतनपुर में गेहूं की नरई में आग लगने से लगभग 400 बीघा नरई और गेहूं की फसल जलकर राख हो गई ।

रविवार दोपहर जब लोग अपने घरों में मौजूद थे तभी खेतों में धुएं का गुबार उठता देख गांव में अफरातफरी मच गई तेज हवाओं के कारण देखते ही देखते आग ने बिकराल रुप धारण कर लिया और एक खेत से दूसरे खेत में फैलती चली गई ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्थानीय स्तर पर मौके पर ट्रेक्टर लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की तेज लपटों की वजह से आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया इस अग्निकांड में कई किसानों की छह महीने की मेहनत राख में बदल गई मुख्य रूप से प्रभावित होने वाले किसानों में ओमेंद्र सिंह, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, पप्पन सिंह और राजीव कुमार शामिल हैं । इसके अलावा तमाम अन्य छोटे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम गाड़ियों के काफिले के साथ मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और गांव की तरफ बढ़ने से रोका ।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि यह किसी शरारती तत्व की साज़िश तो नहीं है क्योंकि विद्युत आपूर्ति दिन के समय बंद रहती है ।

प्रभावित किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है ताकि किसान आर्थिक संकट से उबर सकें।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement