06 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

: पालिका द्वारा मोहल्ले में अतिक्रमण न हटाने को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन कर अपर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Share:
पीलीभीत/बीसलपुर नगर के वार्ड नंबर 6 में नगर पालिका की जगह पर मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने निर्माण करा लिया जिसके विरोध में बड़ी संख्या में महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर नगरपालिका के विरुद्ध प्रदर्शन कर तत्काल नगर पालिका की जगह पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग उठाते हुए अतिक्रमण न हटने पर धरना देने की चेतावनी दी। नगर के वार्ड नंबर 6 की महिलाएं अपने मोहल्ले में एकत्र इसके बाद उन्होंने वार्ड में एक प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा रास्ता बंद करके नगर पालिका की जगह पर निर्माण करा लेने के मामले में वह तहसील पहुंच गई और तहसील कार्यालय के समक्ष उन्होंने नगरपालिका के अधिकारियों के विरुद्ध जबरदस्त प्रदर्शन कर आक्रोश जताया महिलाओं ने अतिक्रमण हटाने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आएं अपर मंडल आयुक्त अरुण कुमार को अपना ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मोहल्ले के एक प्रभावशाली व्यक्ति ने मोहल्ले में पड़ी नगर पालिका की भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण करा लिया है से मोहल्ले वासियों के लिए आवागमन में परेशानी आड़े आ रही है इस मामले की शिकायत नगर पालिका कार्यालय में कई बार की जा चुकी है किंतु पालिका की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है महिलाओं ने चेतावनी दी यदि उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो इसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी अतिक्रमण हटने पर सभी महिलाएं 1 सप्ताह बाद तहसील परिसर में धरना शुरू करेंगी ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जमुना देवी, राजकुमारी ,जाम बती, शकुंतला ,कुसुमा देवी, सुधा वर्मा, सीमा देवी, प्रिंसी, दर्शन देवी ,जमुना देवी, चंद्र कली, ममता, मीना, किरण सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement