Shariq Shaikh / Tue, Jan 27, 2026 / Post views : 89
बीसलपुर:- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परसिया में आपसी विवाद को लेकर एक ही परिवार की दो महिलाओं में हुई लड़ाई के बाद एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परासिया निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी बालकुमारी का परिवार कि ही एक अन्य महिला से किसी घरेलू विवाद को लेकर कहां सुनी हो गई। इसके बाद दोनों महिलाओं के मध्य गाली गलौज होने लगा। इसी दौरान दूसरी महिला ने बालकुमारी के सिर पर हंसिये से प्रहार कर दिया। जिसके बाद बालकुमारी के सिर पर गंभीर चोट आने से वह लहू लोहान हो गई। घायल बालकुमारी को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
बालकुमारी ने हमलावर महिला के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी पंजीकृत करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन