JS News 24 / Wed, Mar 18, 2026 / Post views : 530
पीलीभीत:- बीसलपुर दियोरिया कलां मार्ग पर अनियंत्रित कार ने इलाहाबास देवल मेला को जा रहे ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। जबरदस्त हुई भिड़ंत में ई रिक्शा सवार लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें चार लोगों की हालत चिंताजनक बनी हई है। जबकि एक किशोर व एक वृद्ध महिला कि मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर आधा घंटे तक जाम लगा रहा। गुस्साई भीड़ ने कार चालक पर हमला बोल दिया। सर्कल के तीनों थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक की बमुश्किल जान बचाई।
बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बबूरा निवासी ग्रामीण बुधवार को ई रिक्शा से दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाले देवी स्थान इलाहावास देवल मेला देखने जा रहे थे वह जैसे ही दियोरिया कलां मार्ग पर वीरसिंहपुर गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही इनोवा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। कार ई रिक्शा को टक्कर मारती हुई ट्राली से जा टकरा गई। कार की ई रिक्शा में इतनी जबरदस्त भिड़त हुई कि दाएं तरफ का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ई रिक्शा में सवार मुनेंद्र सिंह पुत्र मुनीश (26), अमन पुत्र श्रीपाल (12), अन्नपूर्णा पत्नी श्रीपाल (40), राजेश्वरी पत्नी राजू (30), सुधा पुत्री श्रीपाल (10), शोभा पुत्री संजय (4), काजल पुत्री रामदुलारे (15) ग्राम मार पगार निवासी शोभा पुत्री संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में राहुल पुत्र श्रीपाल (14) व जशोदा पत्नी राममूर्ति (60) कि मौत हो गई। जिसकी पुष्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने की है। 
पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत होने व एक दर्जन लोगों के घायल हो जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने कार चालक को घेर लिया और उस पर हमला बोल दिया। गुस्साए लोग कार चालक को मार डालने पर आमादा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए फिर चालक को पास में स्थित दुकान के अंदर भेज दिया और भीड़ को पुलिस नियंत्रित करने लगी। स्थिति बेकाबू होने पर बीसलपुर कोतवाली पुलिस के अलावा बिलसंडा थाना व दियोरिया कला कोतवाली पुलिस सहित तीनों थानो की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने काफी मस्कत कर भीड़ को शांत किया। पुलिस कार चलाने वाले चालक व उसमें सवार महिलाओं को अपनी अभिरक्षा में कोतवाली ले कर आई। पुलिस की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन इस दौरान मार्ग पर आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन