05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

श्रमिक की दर्दनाक मौत : अचानक स्टार्ट हुए ट्रैक्टर को बंद करते समय श्रमिक नीचे गिरकर पहिए से कुचला, दर्दनाक मौत

Share:

बीसलपुर:- नगर के स्टेशन मार्ग स्थित एक व्यापारी के गोदाम में ट्रैक्टर ट्राली में भरकर आई बोरियां उतारने के लिए ट्रॉली का डाला खोलते समय ट्रैक्टर आगे सरक कर अचानक स्टार्ट हो गया। ट्रैक्टर को बंद करते समय ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर एक श्रमिक की मौके पर ही ट्रैक्टर से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

नगर के मोहल्ला हबीबुल्लाह खां जनूबी निवासी छोटे खां का पुत्र रेशू खां मजदूरी का काम करता था। वह आज सुबह 7:30 बजे लगभग स्टेशन रोड स्थित एक व्यापारी के गोदाम में बोरों से भरी ट्रॉली से बोरे उतारने के लिए व्यापारी के गोदाम पर आया था। वहां खड़ी ट्रॉली का जब वह डाला खोल रहा था। इसी समय ढाल पर खड़े होने के कारण ट्रैक्टर आगे सरकने लगा। और स्टार्ट हो गया। वह ट्रैक्टर को बंद करने के लिए ट्रैक्टर के ऊपर जैसे ही चढ़ा वैसे ही उसका पैर फिसल जाने से वह ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। और ट्रैक्टर से कुचल जाने से रेशू खां 38 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी कोतवाली पुलिस को सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला, कस्बा इंचार्ज विपिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। और उन्होंने मृतक के शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकलवा कर पंचनामा भरकर शव को सील कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। अचानक हुए हादसे से मृतक के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement