05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

ओवर लोड गन्ने से भरा ट्राला पलटा : टैक्टर चालक गंभीर घायल अस्पताल मे भर्ती

Share:

पीलीभीत- किसान सहकारी चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र ग्राम अखौली (व) से ट्रॉले में गन्ना भरकर चीनी मिल आपूर्ति करने आ रहा गन्ने का ट्राला अचानक पलट जाने से चालाक गन्ने के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया है।

किसान सहकारी चीनी मिल से संबद्ध क्षेत्र का अखौली गन्ना क्रय केंद (व) से किसानों का गन्ना बड़े ट्राले में भरकर बीसलपुर स्थित चीनी मिल में आपूर्ति करने ला रहे ट्राले को गांव चुटकुना निवासी कृष्ण पाल का बेटा दिव्यांश चला रहा था। ट्रॉले में गन्ना ओवर लोड भरा होने के कारण मार्ग पर ट्राला कई बार असंतुलित होते-होते बचा इसके पश्चात जब ट्राला चालक दिव्यांश बीसलपुर के नजदीक स्थित मीना बाजार के पास पहुंचा वैसे ही सामने से तेज रफ्तार आ रहे एक ट्रक को बचाने के प्रयास में गन्ने से भरा ट्राला अचानक पलट गया और गन्ने के नीचे दिव्यांश दब गया उसके दबते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। और उन्होंने व मुश्किल गन्ना हटाकर उसे गन्ने के नीचे से निकलवा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां चिकित्सक द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गन्ने को मार्ग के किनारे हटवा कर यातायात सुचारु कराया।..

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement