Jitendar Gangwar / Tue, Jan 27, 2026 / Post views : 97
बीसलपुर:- नगर के एक मोहल्ले की कालोनी में रहने वाले युवक ने गैर जनपद की एक युवती से प्रेम संबंध बनाकर आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली। और शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसने कुछ समय के बाद शादी करने से मना करते हुए। अपनी दूसरी शादी तय कर ली। भनक लगते ही युवती ने कोतवाली में उक्त युवक सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कराई है।
बीसलपुर कोतवाली में पंजीकृत कराई गई प्राथमिकी में जनपद जौनपुर के ग्राम ढींगरपुर त्रिलोचन महादेव निवासी स्वर्गीय सुनील चौधरी की पुत्री निधि चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा है, कि बीसलपुर नगर की पटेल नगर कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार के पुत्र पुष्पेंद्र कुमार से वर्ष 2021 में प्रेम संबंध हो गया था। जिसके पश्चात वर्ष 2024 में 16 अप्रैल को आर्य समाज मंदिर प्रयागराज में दोनों लोगों ने सहमति से शादी कर ली। इसके पश्चात पुष्पेंद्र ने कहा जब तक तुम्हारे घर वाले मुझ से शादी नहीं करते हैं, तब तक तुम मेरे घर नहीं आओगे। आरोप है, कि इसके बाद से पुष्पेंद्र उसे प्रताड़ित करने लगा। युवती का कहना है की उसका परिवार पुष्पेंद्र की गाली से आहत होकर शादी करने के पक्ष में नहीं था। 25 जुलाई को पुष्पेंद्र के साथ जब मैंने चलने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। उनकी माता जी के देहांत के बाद मेरी प्रेगनेंसी का मुझे पता चला। इसके बाद पुष्पेंद्र की बहन अनुपम ने उनकी मौजूदगी में मुझे दवा खिला दी।जिससे मेरी प्रेगनेंसी खत्म हो गई।
2 जनवरी 2026 के बाद से पुष्पेंद्र ने युवती के सभी नंबर ब्लॉक कर दिए। युवती का आरोप है कि पुष्पेंद्र की चाची माधुरी व अन्य लोग भी उसे प्रताड़ित करते है। इसी दौरान पुष्पेंद्र के परिवार वालों ने उसकी सगाई युवती से छुपा कर 25 जनवरी 2026 को कर रहे थे। किंतु इसकी भनक युवती को लगी इसके बाद वह तुरंत बीसलपुर आ गई। उसके आने की सूचना मिलते ही पुष्पेंद्र व उसके परिवार वालों ने सगाई का कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया। युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर पुष्पेंद्र कुमार, अनुपम गंगवार, माधुरी, सुमेर तथा कृष्ण कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कराई है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन