05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

प्रधामंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत : 1361 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री के द्वारा एक लाख रुपये की प्रथम किस्त हस्तांतरित की गयी

Share:

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण योजना के तहत जनपद पीलीभीत के 1361 पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री के द्वारा इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रथम किस्त की धनराशि एक लाख रुपए हस्तांतरित की गयी।

इस अवसर पर जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पीलीभीत के विभिन्न नगरीय निकायों पीलीभीत, बीसलपुर, पूरनपुर, पकड़िया नौगांवा, बरखेड़ा, कलीनगर, बिलसंडा, गुलड़िया भिण्डारा, के 1361 लाभार्थियों को एक लाख रुपये की प्रथम किश्त से संबंधित प्रमाण पत्र स्वामी प्रवक्ता नंद विधायक बरखेडा, संजीव प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष व जिलाधिकारी पीलीभीत के द्वारा वितरित किए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में आस्था अग्रवाल अध्यक्षा नगर पालिका परिषद पीलीभीत, श्याम बिहारी भोजवाल अध्यक्ष नगर पंचायत बरखेडा, चमकोर सिंह प्रतिनिधि राज्यमंत्री पीलीभीत व विभिन्न सभासदगण पवन कुमार सिंह उप जिलाधिकारी (न्यायिक)/परियोजना अधिकारी डूडा, श्रीकांत शहर मिशन प्रबंधक, वीरेंद्र सिंह सीएलटीसी, राजीव मिश्रा सामुदायिक आयोजक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement