06 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

: 3 माह 4 दिन गन्ना कृषकों के अनशन स्थल पर बीते। धरना स्थल पर ही होली मनाएंगे।

Share:
पीलीभीत/ बीसलपुर :- क्षेत्र के ग्राम बेनीपुर स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर चल रहा धरना 3 माह 4 दिन व्यतीत हो जाने के बावजूद भी जारी है कृषकों का कहना है कि इस वर्ष होली वह घरों में न मना कर धरना स्थल पर ही मनाएंगे। बीसलपुर किसान सहकारी चीनी मिल से सम्बद्ध बेनीपुर गन्ना क्रय केंद्र से जुड़े हुए सैकड़ों किसानों ने चीनी मिल शुरू होते ही इस बात की मांग उठाते हुए धरना प्रारंभ किया था कि उनके गन्ना क्रय केंद्र को किसान सहकारी चीनी मिल बिसलपुर से हटाकर निगोही डालमिया चीनी मिल से सम्वद्ध कर दिया जाए क्योंकि स्थानीय चीनी मिल किसानों का भुगतान समय से नहीं कर पाती है और किसानों को समय से भुगतान गन्ना आपूर्ति न करने से उनकी अन्य फसलें भी पिछड़ जाती हैं इस समस्या को लेकर गन्ना कृषक बेनीपुर के गन्ना क्रय केंद्र पर 3 माह पूर्व अपना धरना क्रमिक अनशन प्रारंभ किया था जो आज भी 3 माह 4 दिन व्यतीत हो जाने के बाद भी लगातार जारी है किसानों का आरोप है कि उनका गन्ना चीनी मिल को आपूर्ति न करने के कारण उन्हें ओने पौने दामों में क्रेशरो पर तथा बरखेड़ा में स्थित बजाज के बड़े क्रेशर पर कम दामों में देना पड़ा जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है धरना स्थल पर बैठे किसानों का नेतृत्व कर रहे रामप्रताप गंगवार पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि इस बार कृषक अपने घरों पर होली न मना कर धरना अनशन स्थल पर ही होली मनाएंगे और उनका घरना व अनशन जारी रहेगा अनशन पर बैठने वालों में आज सोमवार को दिनेश कश्यप, पंकज वर्मा, जय राम गंगवार शामिल रहे इसके अलावा बड़ी संख्या में गन्ना कृषक भी धरने पर सहयोग में बैठे गन्ना कृषकों ने घोषणा की कि जब तक गन्ना आयुक्त उनका क्रय केंद्र निगोही चीनी मिल से संबंध नहीं करेंगे तब तक उनका लगातार धरना व अनशन चलता रहेगा।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement