JS News 24 / Mon, Feb 2, 2026 / Post views : 344
बीसलपुर:- समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार ने कार्यकर्ताओं के साथ तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शित कर फार्म संख्या 7 फर्जी तरीके से एक प्रिंटिंग प्रेस से प्रकाशित कराकर एक समुदाय के वोटो को काटे जाने की शिकायत उपजिलाधिकारी से की।
एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बूथो पर एक समुदाय के वोट काटने के लिए सुपरवाइजर व बीएलओ को 100 से 3000 की संख्या में कूट रचित प्रारूप 07 भर कर दिए गए हैं। कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर वोट चोरी करने का आरोप लगाते हुए कूट रचित प्रारूप 7 को निरस्त कर पात्र मतदाताओं के वोट सुरक्षित रखें जाने की मांग की। एसडीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन देने वालों में दिव्या गंगवार के अलावा चौधरी प्रदीप पटेल, बी डी प्रजापति, सालिक राम गंगवार, रूपलाल माहतिया, अरविंद गंगवार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन