21 Apr 2026
Breaking News Exclusive
400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने को उमड़े उपभोक्ता ब्लाक परिसर में समारोह आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

संघ ने निकाली पदयात्रा : हिंदुओं को संगठित करने को संघ ने नगर में निकाली पदयात्रा

Share:

बीसलपुर :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में हिंदुओं को संगठित करने के लिए नगर में जन जागरण पदयात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। जगह-जगह पुष्प वर्षा से पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय से प्रातः 11:00 बजे पदयात्रा निकाली गई जो मुख्य मार्गो से होती हुई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पहुंचकर संपन्न हो गई। पदयात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया पदयात्रा के दौरान नगर में होने वाले तीन प्रमुख विराट हिंदू सम्मेलनो की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम 18 जनवरी को एसआरएम इंटर कॉलेज में, 21 जनवरी को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में व 01 फरवरी 2026 को अग्रवाल सभा भवन में आयोजित किए जाएंगे। हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोग सम्मेलनों में भाग लेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पदयात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग कारवां बरेली मंडल भद्रपाल गंगवार, जिला प्रचारक अशोक, नगर प्रचारक सर्वेश कुमार, शशि सौरभ, राजेश, दीपक अग्रवाल, मुकेश अजीत, एकांक , रजनीश तिवारी, सत्येंद्र सिंह, संजय सिंह, विशाल सिंह, रवि सक्सेना, अवनीश शुक्ला, सर्वेश गुप्ता, उमाकांत, वासू मिश्रा,अमित अग्रवाल सौरभ गुप्ता और उर्वेश गुप्ता मृत्युंजय, राजू राठौर, अविनाश गंगवार सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग मौजूद रहे। बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अर्चना चौहान, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्र व सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीशचंद्र शर्मा द्वारा पद यात्रा का स्वागत किया गया।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement