06 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

: सरकार द्वारा महिला सुरक्षा हेतु बनाए गए कानूनों को जानकर अपने को करें सुरक्षित-खंड विकास अधिकारी

Share:
पीलीभीत/ बीसलपुर ब्लॉक कार्यालय स्थित सभागार में उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के समापन दिवस पर महिलाओं को सरकार द्वारा उनके पक्ष में बनाए गए कानूनों के बारे में विस्तार से दी जानकारी।   एक सप्ताह से चल रहे अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के समापन दिवस पर खंड विकास अधिकारी वेद प्रकाश ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रखने के लिए 4 मार्च से 11 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं को सरकार द्वारा उनके पक्ष में बनाए गए कई कानून के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी उन्होंने घरेलू हिंसा का जिक्र करते हुए बताया कि अधिनियम के तहत मुख्य रूप से पुरुष लिव इन पार्टनर या पुरुष द्वारा पत्नी जो घर में रह रही है इसके अलावा मां बहन के साथ की गई घरेलू हिंसा से सुरक्षा संबंधी कोई भी शिकायत दर्ज कराने के लिए महिलाओं को पूरी तरह से उनके अधिकार सुरक्षित है इसके अलावा मातृत्व संबंधी लाभ अधिकार के अंतर्गत मातृत्व लाभ कामकाजी महिलाओं को सिर्फ सुविधा ही नहीं बल्कि यह उनका अधिकार है मातृत्व लाभ के अंतर्गत एक नई मां के प्रसव के बाद 3 माह तक महिला के वेतन में सरकार द्वारा कोई भी कटौती नहीं की जाती है इसके बाद वह अपना काम दोबारा शुरू कर सकती है यदि संबंध में कोई अड़चन आती है तो वह अपने संबंधित उच्चाधिकारी से मिलकर समस्या का समाधान तत्काल करा सकती हैं कन्या भ्रूण हत्या लिंग चयन पूरी तरह से प्रतिबंधित है ऐसा कोई करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाती है बलात्कार की शिकार महिलाओं को मुफ्त कानूनी मदद पाने का पूरा अधिकार है। संबंधित एस एच ओ को जरूरी है कि वह विधिक सेवा प्राधिकरण को वकील की व्यवस्था कराने को सूचित करें जिससे पीड़ित महिला को वकील द्वारा न्याय दिलाया जाए पुश्तैनी संपत्ति पर जितना अधिकार पुरुष का है उतना महिला का भी है कार्यक्रम का संचालन सूरज शर्मा ने किया जबकि कार्यक्रम में पी एल बी विधिक सेवा की ओर से नीलम शर्मा ,तौफीक रजा खान मौजूद रहे इसके अलावा कार्यक्रम में मृदुला शर्मा, आंगनवाड़ी संघ की अध्यक्ष ममता गंगवार के अतिरिक्त निर्मला देवी ब्रम्हाकुमारी रिंकी देवी रश्मि आशा कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement