पीलीभीत:- बीसलपुर नगरके मोहल्ला ग्यासपुर में सरकारी चिकित्सालय के पास जलसा-ए शहीदाने कर्बला का आयोजन किया गया, जिसमें मुल्क में अमन शांति के लिए दुआएं मांगी गई। पिछले 18 वर्षों से आयोजित हो रहे इस जलसे में बड़ी संख्यां में
अकीदतमंदो की भीड़ उमड़ी। जलसे का संचालन मोहम्मद अहमद कर रहे थे। इस मौके पर हाफिज शकील, हाफिज राशिद ने अपनी तकरीर दी। व्यवस्था में कासिव अहमद, मोहम्मद शकी,शुजात, यामीन अहमद, लाल्ला आदि का विशेष सहयोग रहा। समापन पर शरबत वितरण किया गया।