05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

हत्या की झूठी सूचना पर पुलिस पहुंची गांव : मार्ग दुर्घटना में हुई मृत्यु के बाद ग्रामीण की हत्या की पुलिस को झूठी मिली सूचना

Share:

बीसलपुर- शुक्रवार को सुबह 112 पुलिस द्वारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को सूचना दी कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रुरिया निवासी एक ग्रामीण की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। सूचना पाते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर गांव पहुंच गए। और उन्होंने जब जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि ग्रामीण का क्योंलडिया थाना जिला बरेली क्षेत्र में बाइक से गिर जाने के बाद इलाज के दौरान मृत्यु हुई है। उन्होंने शव कि कार्यवाही पूर्ण करने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

शुक्रवार को 9:00 बजे लगभग कोतवाली पुलिस को 112 पुलिस द्वारा सूचना मिली कि ग्राम रूरिया निवासी सुशील चंद उर्फ आजाद की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला तत्काल पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। गांव पहुंचने के बाद जब उन्होंने ग्रामीणों से व घर के लोगों से वार्ता की तो स्पष्ट हुआ की 14 जनवरी 2026 को आजाद उर्फ़ सुशील चंद्र पुत्र जागन लाल निवासी ग्राम रुरिया 55 वर्ष अपनी बाइक से ससुराल गांव गजनेरा गए थे। जहां से वह छविनाथ पुत्र रामलाल निवासी ग्राम रुरिया के साथ अपनी बाइक से गजनेर से पीलीभीत की ओर क्योंलड़ियां थाना जनपद बरेली क्षेत्र होते हुए वापस आ रहे थे। रास्ते में बाइक का अगला पहिया गड्ढे में चले जाने से सुशील चंद्र के बाइक से गिर जाने से गंभीर चोटे आई। सुशील नशे में था। सुशील को छविनाथ एंबुलेंस से क्योंलड़ियां स्थित सरकारी अस्पताल ले गया। किंतु वहां डॉक्टर न होने के कारण उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज बरेली लेकर पहुंचा जहां चिकित्सकों ने सुशील चंद्र का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर सुशील उर्फ आजाद के दामाद तथा लड़की संगीता मौके पर पहुंच गए। जो मृतक आजाद के शव को बृहस्पतिवार शाम को उनके गांव रुरिया ले आए। बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement