05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

तालगांव में डकैतों का आतंक : तालगांव में बेखौफ बदमाशों का तांडव, कपड़ा व्यापारी के घर डकैती, दो भाइयों को बनाया बंधक

Shariq Shaikh / Sun, Jan 18, 2026 / Post views : 344

Share:

सीतापुर जिले के तालगांव कोतवाली इलाके में बीती रात बदमाशों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रसूलपुर गांव में असलहों से लैस करीब एक दर्जन अज्ञात नकाबपोशों ने एक सेवानिवृत्त लेखपाल के घर पर धावा बोल दिया और पूरे परिवार को दहशत में डाल दिया। घटना रात करीब 1 बजे की है, जब बदमाशों ने घर में मौजूद दो सगे भाइयों, बंटी वर्मा और पुष्कर वर्मा को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया।

पीड़ित परिवार पेशे से कपड़ा व्यापारी है, जबकि उनके पिता सीतापुर में रहते हैं। बदमाशों ने घंटों तक घर में तांडव मचाया और अलमारियों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नगदी सहित सोने-चांदी के कीमती जेवरात समेट लिए। लूटपाट के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर आसानी से फरार हो गए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल खुद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। उनके साथ सीओ ब्रजेश कुमार, फॉरेंसिक टीम और एसओजी की टीमें भी घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने में लग गई हैं। शुरुआती जांच में यह मामला डकैती और बंधक बनाकर की गई बड़ी चोरी का लग रहा है। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी है और जल्द ही गिरोह के खुलासे का दावा किया है

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement