: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दहेज अधिनियम का मुकदमा हुआ दर्ज
JS News 24
/
Thu, Mar 16, 2023
/
Post views : 75
पीलीभीत/बीसलपुर
दहेज की मांग पूरी न होने पर दहेज लोभियों ने विवाहिता को यातनाएं व सामाजिक तौर पर वेइज्जतकर ससुराल से धक्के देकर निकाल दिया बेबस महिला ने परेशान होकर पुलिस अधीक्षक से मिलकर उनके निर्देश पर अपने पति, सास व ससुर सहित 6 लोगों के विरुद्ध दहेज तथा मारपीट करने का मुकदमा पंजीकृत कोतवाली में करा दिया है।
पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दहेज अधिनियम के तहत पंजीकृत की गई प्राथमिकी में
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रोहनिया निवासी स्वर्गीय ओंकार की पुत्री रेनू वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका विवाह वर्ष 2021 में शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम अफतियापुर निवासी महेश पाल के पुत्र श्रवण कुमार के साथ हुआ था शादी के कुछ दिनों तक तो ससुराल पक्ष के लोगों का व्यवहार विवाहिता की प्रति अच्छा चलता रहा और उसने एक पुत्र को भी जन्म दिया किंतु कुछ दिन बीतने के बाद उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग उससे मायके से एक मोटरसाइकिल तथा एक लाख रुपए अतिरिक्त दहेज में लाने की मांग करने लगे विवाहिता ने जब मोटरसाइकिल और एक लाख मायके से लाने असमर्थता जताई तभी उसके ससुराल पक्ष के लोगों से मारपीट शुरू कर यातना देने लगे इसके पश्चात पति श्रवण कुमार ने अपनी मां शकुंतला ,ननंद कामनी, देवर शिवम वर्मा तथा रीना देवी व पप्पू की मदद से उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया इसके पश्चात पीड़ित विवाहिता ने एक शिकायती पत्र क्षेत्राधिकारी अधिकारी को दिया किंतु कार्यवाही न होने के बाद पीड़ित विवाहिता रेनू वर्मा ने पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार से मिलकर सभी के विरुद्ध दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराने की गुहार लगाई जिसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस को उक्त सभी के विरुद्ध दहेज एक्ट तथा मारपीट करने को लेकर मुकदमा पंजीकृत करने के निर्देश दिए कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के बाद कार्यवाही शुरू कर दी है