05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

सांसद से शिकायत का असल : अप्सरा नदी की सफाई को लेकर शिकायत का सांसद ने लिया संज्ञान

Share:

पीलीभीत:- पीलीभीत की अप्सरा नदी जो अमरिया और ललौरीखेड़ा के दर्जनों गांव से होकर गुजरती है जिसकी कई दशकों से सफाई खुदाई न होने से बरसों बरस बाढ़ और वर्षा के समय दर्जनों गांव की हजारों एकड़ फसल जल भराव पानी के ठहराव से नष्ट हो जाती थी इस समस्या को गत वर्ष बाढ़ के दौरान बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे किसान नेता देव स्वरूप पटेल को लालपुर भानपुर पंसोली जहानाबाद देहात आदि गांव के किसानों ने इस समस्या से अवगत कराया।

उसी समय भयंकर बाढ़ चल रही थी मौके पर फसलें नष्ट दिखाई दे रही थी समस्या के समाधान को किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने सैकड़ो किसानाें के हस्ताक्षर कराकर एक ज्ञापन पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को दिया था जिसमें प्रमुख रूप से अप्सरा नदी की साफ सफाई खुदाई कराने एवं फसलों के नष्ट होने का मुआवजा दिलाने की समस्याएं थी किसानाे की समस्या को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने जिला अधिकारी पीलीभीत को निर्देश देकर सिंचाई बाढ़ खंड के अधिकारियों से इसकी कार्य योजना तैयार कराकर अप्सरा नदी की साफ सफाई खुदाई का काम लगभग कई किलोमीटर तक करा दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आज मंगलवार को किसान नेता देव स्वरूप पटेल जहानाबाद देहात लालपुर और भानपुर के गांव के किसान भाइयों से मिलने निकले तो अप्सरा नदी की पूरी साफ सफाई और खुदान का कार्य देखा इसके लिए क्षेत्र के किसान राज कपूर सैनी बद्रीनाथ वर्मा हरप्रसाद गंगवार चंद्रसेन बनारसी दास नरेंद्र वर्मा घनश्याम शर्मा गंगाराम कश्यप डॉ दिलीप गंगवार आदि किसान संगठन के लोगों ने केंद्रीय राज्य मंत्री श् जितिन प्रसाद का आभार व्यक्त किया है किसान नेता पटेल ने कहा की इसी क्षेत्र में जब श्री जितिन प्रसाद जी ज़ब लोक निर्माण विभाग मंत्री उत्तर प्रदेश शासन थे तो इसी अप्सरा नदी का लालपुर और भानपुर में दो नए पुलों और सड़कों का निर्माण कराया आज लोग पुल पर आवागमन कर रहे हैं।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement