: मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
JS News 24
/
Sat, May 10, 2025
/
Post views : 71
पीलीभीत :- भारतीय स्टेट बैंक शाखा में आयोजित हुए सम्मान समारोह में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में श्रेष्ठ अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
बीसलपुर में शाखा प्रबंधक ऋचा चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा में सफलता से आत्म संयम को कायम रखें तीन-चार वर्ष लक्ष्यप्राप्ति के लिए उन्हें और कड़ा परिश्रम करना है। उन्होंने जानकारी दी कि भारत सरकार द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा अध्ययन हेतु चार लाख तक का ऋण उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इस मौके पर श्रेष्ठ अंक पाने वाले में रामदुलारी श्यामसुंदर इंटरकलेज केछात्र रितिक राज दीक्षित,अरुण कुमार तेजस गंगवार शिवम जितिन, , हरजीत शिवांश मिश्रा सहित एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया । समारोह का संचालन बैंक शाखा के रजनीश कुमार कर रहे थे। कार्यक्रम में रामदुलारी श्यामसुंदर इंटर कॉलेज के शिक्षक शिवाजी यादव मौजूद रहे।