05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

वार्षिक उत्सव भव्य आयोजन : बाला देवी रोशन लाल इंस्टीट्यूशन के वार्षिक उत्सव में पुरस्कृत हुए मेधावी विद्यार्थी

Share:

बीसलपुर:- बीसलपुर पीलीभीत मार्ग स्थित बाला देवी रोशन लाल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के आयोजित हुए वार्षिक उत्सव समारोह में श्रेष्ठ अंक अर्जित करने वाले टॉपर्स विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

संस्था के संरक्षक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर तौलेराम गंगवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख तारवती गंगवार, विद्यालय प्रबंधक डॉ रत्नेश गंगवार व जिला पंचायत सदस्य प्रियंका गंगवार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर वार्षिक उत्सव का शुभारंभ किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, एम ए, एम एस सी विज्ञान वर्ग, गृह विज्ञान एवं फार्मेसी विभाग व लॉ कॉलेज से कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 1100 छात्र-छात्राओ को ड्रेस बैग एवं प्रमाण पत्र वितरण किए गए। कार्यक्रम में छात्राओ की रेमबाक प्रतियोगिता हुई जिसमें सौम्या प्रथम, वंशिका द्वितीय व प्रियंका तृतीय स्थान पर रही।

समारोह में छात्र व छात्राओं के कई कंपटीशन हुए। संस्था के प्रबंधक डॉ रत्नेश गंगवार ने कहा कि संस्था के छात्र व छात्राएं अनुशासित ढंग से लक्ष्य प्राप्त करने के लिए और अधिक मेहनत करें जिससे उनके माता-पिता व संस्था का नाम रोशन हो सके। कार्यक्रम का संचालन पवन गंगवार कर रहे थे।

इस मौके पर नवाबगंज बरेली की पूर्व ब्लाक प्रमुख बीनू गंगवार, विश्व हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार, प्राचार्य डॉक्टर एसपी मौर्य, उप प्राचार्य डॉक्टर पातंजलि गंगवार, फार्मेसी विभाग के प्राचार्य मनोज कुमार, लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ रवि प्रकाश गंगवार, बाबूराम निराला, भद्रपाल गंगवार, डॉ मुरारी लाल गंगवार, डॉ अश्विनी गंगवार, चंद्रपालमौर्य, अविनाश गंगवार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग व विद्यार्थी मौजूद थे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement