06 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

अवैध वसूली पर आंदोलन की चेतावनी : राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

Shariq Shaikh / Fri, Jan 16, 2026 / Post views : 175

Share:

बीसलपुर से पीलीभीत जाने वाले मार्ग पर अवैध रूप से टोल टैक्स वसूली का गंभीर आरोप सामने आया है जन अधिकार पार्टी ने इस मामले को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए प्रशासनिक मिली भगत का आरोप लगाया है

पार्टी का कहना है कि बीसलपुर से करीब 8 10 किलोमीटर की दूरी पर नियमों को ताक पर रखकर टोल टैक्स वसूला जा रहा है जिससे आम जनता और किसान बेहद परेशान है जन अधिकार पार्टी जनपद पीलीभीत के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा एडवोकेट की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया की टोल पर तैनात ठेकेदार और कर्मचारी कानून को दरकिनार कर मनमानी कर रहे हैं आरोप है कि किसानों से ट्रैक्टर ट्रॉली पर भी अवैध रूप से टैक्स लिया जा रहा है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जबकि नियमों के अनुसार कृषि कार्य में प्रयुक्त वाहनों से टैक्स नहीं लिया जा सकता पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि टोल पर काम करने वाले लोग जबरन वसूली करते हैं और विरोध करने पर लोगों को डराने धमकाने की शिकायत लगातार मिल रही है इससे क्षेत्र की भोली भाली जनता में डर का माहौल बना हुआ है पार्टी का कहना है कि यह टोल भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है और स्थानीय प्रशासन को चुप्पी संदेह पैदा करती है जन अधिकार पार्टी ने मांग की है अवैध टोल वसूली की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदारों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और टोल पर हो रही अवैध वसूली बंद नहीं हुई तो जन अधिकार पार्टी आंदोलन करने और जरूरत पड़ने पर सड़क जाम व भूख हड़ताल जैसे कदम उठाने को मजबूर होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी ।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement