17 Apr 2026
Breaking News Exclusive
400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने को उमड़े उपभोक्ता ब्लाक परिसर में समारोह आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

: भगवान गणेश चौथ एवं मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा धूम धाम से निकली

Share:

पीलीभीत:- बीसलपुर नगर में भगवान गणेश चौथ एवं मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा देखने को नगर में जन सैलाब उमड़ पड़। चौराहा मकान की छतो व घरों से शोभा यात्रा पर फूलों की वर्षा कर भगवान गणेश के जय जयकार की गई। गाजे बाजो के साथ बीसलपुर शहर में धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में गणेश भक्त शामिल हुए। गुलाल की बौछार व गणपत बप्पा मोरिया की जयघोस से नगर गुंजायमान हो उठा। प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री ने शोभा यात्रा का शुभारंभ किया।

प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री संजय गंगवार ने बीसलपुर पहुंचकर दोपहर 2:00 बजे जानकी रतन मंदिर में पूजन कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा धूमधाम से आगे बड़ी सबसे आगे बैंड बाजे वाले मधुर संगीत की ध्वनि छेड़ते हुए चल रहे थे और रंग व गुलाल उड़ा कर गणपत बप्पा मोरया अगली बरस तू जल्दी आ के जयकारे करते हुए चल रहे थे।

शोभा यात्रा मंदिर गेट से प्रारंभ होकर मठिया नाथ चौराहा, कोतवाली रोड, डिग्री कॉलेज रोड, पीलीभीत बस स्टैंड, 12 पत्थर चौराहा से होती हुई गोपी टॉकीज मार्ग छोटा चौराहा बड़ा चौराहा स्टेशन रोड होती हुई कटना नदी के तट पर पहुंची। नदी के जल में मूर्ति को विसर्जित कर दिया गया। शोभा यात्रा में भगवान गणेश की मूर्ति के साथ प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री पालिका अध्यक्ष पति अमन जयसवाल उर्फ निक्की, संस्था के अध्यक्ष राकेश बाथम जानकी रतन मंदिर के महंत लखनलाल मिश्रा, प्राजंल मिश्रा, आशीष अग्रवाल शोभायात्रा के रथ पर बैठे हुए चल रहे थे।

शोभा यात्रा के दौरान नगर की पीलीभीत बस स्टैंड 12 पत्थर चौराहा बड़ा स्थल चौराहा बड़ा चौराहा सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मटकी फोड़ने वाले श्रद्धालुओं को नगद इनाम देकर पुरस्कृत किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स शोभायात्रा के साथ चल रही थी। उप जिलाधिकारी नागेंद्र पांडे, पुलिस क्षेत्राधिकार प्रगति चौहान, प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।

शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में, कोषाध्यक्ष पारुल गुप्ता, केशव किशोर गुप्ता, संस्थापक भाऊलाल प्रकाश मराठा,सकटे लाल कश्यप, अनिल वर्मा, मुकेश सक्सेना विनोद अग्रवाल दिलीप दुबे,रोहित मिश्रा, ,नवल किशोर गुप्ता, अभिनव शर्मा, राजेश अवस्थी , रजत मराठा, प्रेमपाल शर्मा, भुवनेश कुमार, सहित बड़ी संख्या में गणेश भक्त शामिल रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement