: लेखपाल ने ग्रामीण से ली रिश्वत, डीएम से शिकायत
JS News 24
/
Sun, Jun 22, 2025
/
Post views : 85
पीलीभीत:- जिलाधिकारी को विकासखंड क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने शिकायती पत्र भेजकर खतौनी में नाम दर्ज करने के नाम पर लेखपाल द्वारा रुपए लेने के बाद भी काम न करने का आरोप लगाया है।
जिलाधिकारी को भेजे गए शिकायती पत्र में ग्राम दौलतपुर हीरा निवासी मुकेश कुमार भटनागर ने आरोप लगाते हुए कहा है। कि उसकी आराजी गाटा संख्या 161 स्थित ग्राम दौलतपुर हीरा की खतौनी में उसका नाम छूट गया था। उसका नाम दर्ज करने के लिए वर्तमान हल्का लेखपाल ने उससे 5 हजार रुपए लेकर उसका नाम दर्ज करने को कहा था। परंतु उक्त लेखपाल ने न तो नाम दर्ज किया। और बार-बार कहने पर भी उसका पैसा वापस नहीं किया। उसने कई बार लेखपाल से पैसे मांगे किंतु वह टाल मटोल करता रहा। और उसका इसी बीच स्थानांतरण भी पूरनपुर हो गया।आरोप है पीड़ित का नंबर भी ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है। पीड़ित ने लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग उठाई है।