05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

मतदेय स्थलों का हुआ निरीक्षण : जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदेय स्थलों का किया गया निरीक्षण

Share:

पीलीभीत:- जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने जनपद के ललित हरि आयुर्वैदिक कॉलेज, एल आई यू कार्यालय, पुरानी तहसील, उपाधि कॉलेज, प्राइमरी स्कूल सैदपुर, प्राथमिक विद्यालय भमौरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय न्यूरिया हुसैनपुर, कंपोजिट प्राइमरी स्कूल न्यूरिया, नेहरू इंटर कॉलेज गुलड़िया भिंडारा सहित अन्य बूथों का निरीक्षण किया। मतदेय स्थलो के निरीक्षण के दौरान उपस्थित बीएलओ से सुबह से प्राप्त किये गए फॉर्म 6 आवेदनों के संबंध में जानकारी ली गई। इसके साथ बीएलओ द्वारा ऑनलाइन किये गये फार्मो को देखा। उन्होंने बीएलओ को महिला मतदाताओं के साथ-साथ 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जोड़ने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी युवा मतदाता बूथ पर मतदाता सूची में जोड़ने से न छुटे। जनपद के प्रत्येक बूथ पर आलेख्य निर्वाचक नामावलियों को पढ़कर सुनाया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मतदाताओं से बूथ पर पहुंचकर अपने नाम की जांच करने की अपील की निरीक्षण के दौरान बीएलओ सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement