05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

दियोरिया–बीसलपुर रोड पर बेलगाम ई-रिक्शा : बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे सैकड़ों वाहन

Share:

दियोरिया कला:- दियोरिया–बीसलपुर रोड पर इन दिनों बिना नंबर प्लेट के ई-रिक्शा खुलेआम दौड़ रहे हैं और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं ये वाहन न सिर्फ अवैध रूप से सवारियां भर रहे हैं बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं हैरानी की बात यह है कि ऐसे कई ई-रिक्शा दियोरिया कोतवाली गेट के सामने से रोज गुजरते हैं, फिर भी कोई रोक-टोक नजर नहीं आती स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से देर शाम तक दर्जनों ई-रिक्शा बिना किसी पहचान के फर्राटा भरते दिखाई देते हैं न इनमें नंबर प्लेट लगी है, न ही वाहन स्वामी का नाम या मोबाइल नंबर लिखा है कुछ में नंबर प्लेट है भी तो इतनी धुंधली कि उसे पढ़ पाना संभव नहीं ऐसे में अगर कोई हादसा हो जाए तो जिम्मेदारी तय करना मुश्किल हो जाता है हाईवे पर ओवरलोडिंग, गलत दिशा में चलना और तेज रफ्तार आम बात हो गई है कई बार बाइक सवार, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग इनसे बाल-बाल बचते हैं इसके बावजूद परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की चुप्पी लोगों को हैरान कर रही है स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि बिना नंबर प्लेट और अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा के खिलाफ तत्काल सख्त अभियान चलाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले व्यवस्था सुधारी जा सके प्रशासन की यह अनदेखी कहीं भारी न पड़ जाए — यही अब सबसे बड़ी चिंता है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement