05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

जागरूक हो हिंदू समाज : सनातन संस्कृति और राष्ट्र की सुरक्षा को जागरूक हो हिंदू समाज :- शशि आर्य

Share:

बीसलपुर:- नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज प्रांगण में श्री बालाजी हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें हिंदू समाज ने संगठित होने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का प्रारंभ वैदिक यज्ञ, आहुति, वंदना वन्देमातरम के साथ हुआ। इसके उपरांत मंच तथा प्रमुख परिचय सह विभाग कार्यवाह भद्रपाल द्वारा कराए गए। दीप प्रज्वलन के उपरांत सरस्वती शिशु मंदिर की बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति द्वारा कार्यक्रम का प्रारंभ किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सम्मेलन को संबोधित करते हुए आर्य समाज की अंतरराष्ट्रीय भजनोंपदेशिका शशि आर्य ने कहा कि सनातन संस्कृति व राष्ट्र की सुरक्षा को हिंदू समाज जागरूक हो। समय रहते नहीं जागे तो हिंदू समाज की आने वाली पीढ़ी के लिए बड़ा खतरा उत्पन्न हो जाएगा। हमें अपने बच्चों को संस्कारवान बनाना है। पुनः रामराज्य की स्थापना के लिए हमें सनातन संस्कृति से जुड़ना होगा।

मुख्य वक्ता प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रान्त सुरेश ने कहा कि समाज को पंच परिवर्तन नियमों को जीवन में लाना आवश्यक है। योगी हनुमान दास ने कहा कि सनातन संस्कृति और हिंदू समाज को सुद्रण करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हम सभी के लिए प्रेरणा तथा मार्गदर्शक के रूप में विद्यमान है।

उद्बोधन के उपरांत कार्यक्रम अध्यक्ष अमरनाथ ने समिति सदस्यों के सहयोग तथा समाज की उपस्थिति हेतु धन्यवाद प्रेषित किया।

कार्यक्रम का संचालन सोमेश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती की गई। कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल, प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्र, चेयरमैन प्रतिनिधि अमन जायसवाल उर्फ निक्की , सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीशचंद्र शर्मा, स्वच्छ गंगा मिशन के राष्ट्रीय आयाम प्रमुख डॉ रवि शरण सिंह चौहान, बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अर्चना सिंह चौहान, आरबीएल इंटर कालेज की प्रधानाचार्या परमजीत कौर , पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा , जिला संघ चालक रामवीर , जिला प्रचारक अशोक , नगर प्रचारक सर्वेश, तिलक राम , मुनीश , शशि सौरभ, पूरन लाल , शिवेंद्र शुक्ला , शिवतीर्थ उपाध्याय , सुशील शर्मा , अंकुर गुप्ता, प्रवीण गोयल,एकांक, प्रमोद कुमार गुप्ता, दीपक अग्रवाल, अजीत, मुकेश अवस्थी, अशोक पाण्डे, मृत्युंजय, लक्खा सिंह , मुकेश, अवनीश शुक्ला, शेर सिंह, रितिक, लखन वाल्मीकि सहित हिंदू समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement