05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

सड़क हादसे में स्कूटी चालक की मौत : अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व प्रधान पति की मौत

Share:

बीसलपुर:- बिलसंडा मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व प्रधान के पति की मृत्यु हो गई। घटना बुधवार रात करीब 8:30 बजे हुई, जब वह स्कूटी से अपने गांव लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायल बृजपाल उर्फ छोटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सनगवां निवासी 55 वर्षीय बृजपाल उर्फ छोटे, जो पूर्व प्रधान राजकुमारी के पति थे, बुधवार रात बीसलपुर से अपना काम निपटाकर स्कूटी से घर वापस जा रहे थे। उनकी स्कूटी जैसे ही बिलसंडा मार्ग स्थित आरबीएल इंटर कॉलेज के सामने पहुंची, एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

टक्कर के बाद बृजपाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को बुलाया और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद बृजपाल को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिवार वालों के आने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है, जो मौके से फरार हो गया था।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement