JS News 24 / Tue, Mar 7, 2023 / Post views : 72
हादसा मंगलवार रात का है। पीलीभीत डीएम प्रवीण कुमार लक्ष्कार का परिवार कार में सवार होकर उनका परिवार चुका गया था। उधर बाइक सवार युवक भी आ रहे थे, जोकि गांव नवादिया टोंडरपुर के निवासी नवीन यादव और उसका भाई कमल थे। दयालपुर गांव के पास पहुंचते ही दोनो वाहनों की टक्कर हो गई। इसके बाद डीएम की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनो बाइक सवार। और उनके अलावा डीएम की पत्नी दीपिका, उनकी बहन मधु और निर्मला भी घायल हो गई। बाइक सवारों को माधोटांडा अस्पताल और डीएम के परिवार को जिला अस्पताल भिजवाया गया। इस हादसे के बाद एएसपी अनिल कुमार यादव, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार, सीओ सतीश चंद शुक्ला समेत कई अफसर पहुंच गए। जिला अस्पताल छावनी में तब्दील दिखा। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। गाड़ी पर डीएम और नंबर प्लेट पर जिला मजिस्ट्रेट लिखा हुआ है। इस कार को ठेके पर लगवा रखा है।विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन