05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

मंडला आयुक्त ने तहसील का किया निरीक्षण : बीसलपुर तहसील में मंडलायुक्त ने पीड़ितों की सुनी समस्याएं

Share:

बीसलपुर:- पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बरेली परिक्षेत्र के मंडलायुक्त ने आज 4 बजे तहसील कार्यालय पहुंचकर कार्यालय स्थित सभी पटल का बारी-बारी से निरीक्षण किया तथा उन्होंने अभिलेखों का भी अवलोकन किया इसके अतिरिक्त उन्होंने तहसील में साफ सफाई भी देखी तथा इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं तथा पीड़ितों की फरियाद सुनकर उसे तुरंत निस्तारित कराने के कड़े निर्देश दिए।

बरेली मंडल के मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय से 4 बजे जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे तहसील कार्यालय पहुंचने पर उनका अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने तहसील का भ्रमण कर रिकॉर्ड रूम, कंप्यूटर कक्ष, तहसील दिवस की फाइलें, पट्टे की फाइलें, सेवानिवृत हुए कर्मचारियों की फाइलें तथा भूमि आवंटन की फाइलों का बारी-बारी से निरीक्षण कर जायजा लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उन्होंने उप जिलाधिकारी को यह भी निर्देशित किया कि यदि किसी गरीब ग्रामीण का मकान ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर बन गया है। तो उसका मकान एकदम नहीं तोड़ा जाना चाहिए। तोड़ने से पहले उसके मकान को बनाने के लिए दूसरी जगह व्यवस्था की जाए। उसके बाद उसे तुड़वाया जाए।

ग्राम मटैना निवासी मूलचंद की पत्नी विमलेश ने कहा उसकी भूमि की पैमाइश नहीं की जा रही है । उसके द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया गया है।

रुक्मिणी देवी पत्नी राम भरोसे ने कहा कि उसके खेत पर जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है रास्ता लोगों ने घेर रखी है। उसे रास्ता दिलवाया जाए जिससे वह अपनी फसल को खेत से घर ला सके।

तहसील के अधिवक्ताओं ने मंडला आयुक्त से शिकायत की कि रजिस्ट्री ऑफिस में जब वह रजिस्ट्री कराने जाते हैं। तो वहां निबंधन कार्यालय का डी के बाबू रजिस्ट्री करने में उन्हें बहुत परेशान करता है। उन्होंने उसके स्थानांतरण की मांग की।

इसके अतिरिक्त जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा तथा तहसील के अन्य अधिवक्ताओं ने तहसील न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी नागेंद्र पांडे, तहसीलदार हबीब उर रहमान, नायब तहसीलदार वीरपाल तथा अवधेश कुमार सहित सभी अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement