17 Apr 2026
Breaking News Exclusive
400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने को उमड़े उपभोक्ता ब्लाक परिसर में समारोह आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

: जिन ग्रामों के नलों का पानी शुद्ध नहीं है, वहां पानी के टैंकर भिजवाए जाएंगे-जिलाधिकारी

Share:
पीलीभीत:- आज रविवार को दोपहर अचानक जिलाधिकारी बगैर किसी को सूचना दिए बीसलपुर तहसील कार्यालय पहुंच गए। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तहसील कार्यालय पहुंचने के बाद क्षेत्र में आई बाढ़ से प्रभावित 25 ग्रामों में चल रहे ग्रामीणों की सहायता कार्यों की समीक्षा की इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को बताया कि 25 ग्रामों में बाढ़ पीड़ितों को वितरित करने के लिए 3 हजार राशन किटें आई है। इनके वितरण के लिए प्रत्येक गांव में लेखपाल से सर्वे करा कर मानक के रूप आने वाले व्यक्ति को ही राशन किट की सहायता दी जा रही है। इसके साथ-साथ उप जिलाधिकारी नागेंद्र पांडे तथा तहसीलदार हबीब अंसारी भी इस वितरण कार्य में पूरी तरह से लगे हुए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने डीपीआरओ को निर्देशित कर जिन गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया था। उन ग्रामों में सफाई कराने के बाद चूना तथा दवा आदि का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं। जिससे बाढ़ के पानी में आए मच्छर व अन्य घातक कीटों के लार्वा नष्ट हो सके। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक कुमार द्वारा बीसलपुर क्षेत्र में आई बाढ़ से ग्रस्त ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को लगातार भेज कर लोगों को उनकी आवश्यकता अनुसार दवाइयां वितरित कराई जा रही है। इसके अलावा आशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा एन एम को गांव में भेज कर क्लोरीन की गोलियां पानी को शुद्ध करने के लिए शीघ्र भेजी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सी वी ओ शाहिद अन्य पशु चिकित्सकों को गांव में भेज कर पशुपालकों द्वारा पाले गए पशुओं का बीमारियों से बचाने के लिए शीघ्र टीकाकरण शुरू कराएंगे ।जिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने डी पी आर ओ तथा मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित कर कहा है, कि वह बाढ़ ग्रसित ग्रामों में पहुंचकर यह भी देखें की गांव में लगे नलों से पानी पीने योग्य आ रहा है, या नहीं। यदि पानी पीने योग्य नहीं है। तो ग्राम प्रधान व सचिव के माध्यम से शुद्ध पानी का टैंकर मंगवा कर ग्रामीणों को शुद्ध जल उपलब्ध कराए जिससे वह संभावित बीमारियों से बच सके। जिलाधिकारी ने कहा की खाद्यान्न किट आदि के वितरण के बाद फसलों का सर्वे प्रारंभ कराया जाएगा। जिससे जिन किसानों की 30% से अधिक फसलें नष्ट हुई हैं। उनको शासन द्वारा मुआवजा दिलवाया जाएगा।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement