05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक : जिला स्तरीय उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धु की बैठक हुई सम्पन्न

Share:

पीलीभीत:- जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की समिति/निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा एवं व्यापार बन्धु समिति बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल की विभागवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान समयान्तर्गत विभाग स्तर पर लम्बित आवेदन पत्र श्रम प्रवर्तन विभाग 01, कृषि विभाग 18, प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड 10, एमएसएमई 09, राजस्व 08, उ0प्र0 विद्युत 05 एवं अवसंरचना एवं औद्योगिक विकास के 03 लम्बित पाए गए। जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये लम्बित आवेदन पत्र का शीघ्र निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में मैसर्स ए0वी0मौरी/यूपीसीडा औद्योगिक आस्थान भरा पचपेड़ा निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। इस दौरान उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि भरा पचपेडा में कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कार्यदायी संस्था से गुणवत्तापूर्ण कार्य शीघ्र कराया जाये।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बैठक में उपस्थित उद्यमी अश्वनी अग्रवाल द्वारा अवगत कराया कि आसाम चैराहे के पास चार-पाच राइस मिले है जिनके आस पास पानी का भराव बना रहता है। उक्त के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 स्टीमेट तैयार कर आकलन हेतु प्रस्तुत किया गया है।

मैसर्स जे0के0एस0 ड्रिप इरीगेशन इण्डस्ट्रीज प्रा0 लि0 द्वारा लोन न मिल पाने की समस्या बताई। बैठक में उपायुक्त उद्योग ने बताया कि उद्यमी द्वारा लोन हेतु आवेदन किया गया परन्तु अभी तक लोन नही मिल सका है। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि शाखा प्रबन्धक द्वारा स्वीकृति हेतु प्रपत्र को अचंल कार्यालय नोयडा भेजा जा चुका है।

बैठक में मुख्यमंत्री प्रशिक्षु प्रोत्साहन रोजगार योजना की समीक्षा की गई, समीक्षा के दौरान आईटीआई प्रधानाचार्य द्वारा अवगत कराया गया कि शासन द्वारा इस वर्ष अप्रेन्टिस का 300 लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष अभी तक 235 प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिसशिप हेतु विभिन्न कम्पनियों/उद्योग रखा जा चुका है।

मै0 जी0आर0 हाईटैक सीड्स के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम नवनीघाट तहसील कलीनगर जो पूरनपुर हाइवे से लगभग 300 मीटर सम्पर्क मार्ग पर स्थित है उक्त मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की समस्या बताई है। उक्त समस्या के दृष्टिगत आवेदक मण्डी समिति को प्रार्थना दे दें, जिससे की अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

वाणिज्य बन्धु समिति की समीक्षा के दौरान व्यापारी बन्धु द्वारा मोहल्ला फीलखाना में रोड टूटी व मेन रोड नीची होने के कारण जलभराव की समस्या बताई। उक्त के सम्बन्ध में ईओ द्वारा अवगत कराया गया कि सी0सी0 सड़क निर्माण कराने का प्रस्ताव कार्य योजना में प्रस्तावित किया गया है। मो0 शेखचंद की रोड क्षतिग्रस्त होने की समस्या बताई। अधिशासी अधिकारी ने अवगत कराया कि मो0 शेखचांद की सड़क पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना में प्रस्तावित कर कार्ययोजना शासन को प्रेषित की जा चुकी है स्वीकृति के उपरान्त निर्माण कार्य करा दिया जायेगा। शहर में मस्जिद पठानी से लोटन महाराज चैराहे तक लगभग 70 मी0 रोड़ खराब होने की समस्या बताई, उक्त के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि निरीक्षण प्राक्कलन तैयार करा लिया गया है। नकटादाना चैराहे पर नाला टूटे होने की समस्या बताई गई, उक्त के सम्बन्ध में अधिशाीस अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि क्षतिग्रस्त नाले के निर्माण हेतु प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है। उक्त क्षतिग्रस्त नाले के निर्माण का प्रस्ताव आगामी पालिका बोर्ड की बैठक में रखा जायेगा तदपरान्त नाला निर्माण सम्बन्धी कार्यवाही की जायेगी। उक्त समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये गये आवश्यक कार्यवाही करते हुये कार्यों को पूर्ण कराया जाये।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, एलडीएम, उपायुक्त उद्योग प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी एवं उद्योग/व्यापारी बन्धु के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement