: पांच कुंडीय यज्ञ तथा 501 दीपक प्रज्वलित कर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में की सहभागिता
JS News 24
/
Wed, Mar 22, 2023
/
Post views : 84
पीलीभीत/बीसलपुर
नगर के बालाजी कॉलोनी में गायत्री परिवार के द्वारा पांच कुंडीय यज्ञ तथा दीप यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें नगर के बड़ी संख्या में गायत्री परिवार से जुड़े श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल पर पहुंचकर यज्ञ वेदी में अपनी आहुतियां देकर बुराइयों को छोड़ सुमार्ग के पथ पर चलने का संकल्प लिया।
बालाजी कॉलोनी में गायत्री परिवार से जुड़े श्रद्धालुओं ने पांच कुंडीय महायज्ञ तथा 501 दीपों का दीप यज्ञ का आयोजन किया जिसमें पहुंचे श्रद्धालुओं ने यज्ञ वेदी में देव दक्षिणा के रूप में अपनी बुराइयों को छोड़कर अच्छाइयों के पथ पर चलने का संकल्प लेते हुए आहुतियां दी इस अवसर पर गायत्री परिवार के प्रमुख सत्यपाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि गायत्री परिवार से जुड़े हुए सभी श्रद्धालुओं को प्रेम तथा सत्य के पथ पर सदैव चलना चाहिए किसी की बुराई न करके सदैव अच्छाइयों की तरफ बढ़ते रहना चाहिए ऐसा करने से मनुष्य के कठिन से कठिन रास्ते भी सुगम हो जाया करते हैं उन्होंने इस पवित्र अनुष्ठान पर लोगों से उनकी बुराइयां छोड़ने का संकल्प भी कराया इसके पश्चात बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ वेदी में आहुतियां दी तत्पश्चात 501 दीपों को प्रज्वलित कर दीप यज्ञ संपन्न हुआ कार्यक्रम के आयोजन में प्रमुख रूप से मेवाराम, सत्य प्रकाश ,राजेंद्र कुमार, प्रताप सिंह देवकीनंदन, सत्यप्रकाश ,मुन्नी देवी ,सत्यवती, घनश्याम बती सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।