Shariq Shaikh / Wed, Feb 4, 2026 / Post views : 101
बीसलपुर:- कोतवाली पुलिस ने पांच दिन पूर्व क्षेत्र के एक गांव की पशु शाला में सो रहे एक ग्रामीण को गांव के ही दो लोगों द्वारा धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर देने के मामले की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कार्यवाही शुरू कर दी है।
बीसलपुर कोतवाली में पंजीकृत कराई गई प्राथमिकी में क्षेत्र के गांव पारसी रामकिशन निवासी देवेंद्र गंगवार की पत्नी पुष्पा देवी ने आरोप लगाते हुए कहा है। कि विगत 31 जनवरी 2026 को रात्रि 1:00 बजे समय पर मेरे पति देवेंद्र मेरे गांव में दूसरे स्थान पर बनी पशु शाला में सो रहे थे। इसी समय गांव का पड़ोसी गौरव तथा सौरभ पुत्र रूपलाल मौर्य इन लोगों ने पशु शाला पर पहुंचकर बांका प्रहार कर मेरे पति को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मैं अपने पति को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई वहां गंभीर चोटें होने के कारण उनका प्राथमिक उपचार चिकित्सक द्वारा करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर दोनों हमलावरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कार्यवाही प्रारंभ कर दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन