: अवैध रूप से विकसित कॉलोनी पर चला बुलडोजर
JS News 24
/
Sun, Feb 16, 2025
/
Post views : 94
पीलीभीत:- जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर सहित विकासखंड क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर राजस्व विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है जिसके तहत उन्होंने आज रामलीला मार्ग स्थित कॉलोनियों पर बुलडोजर से कार्यवाही कर प्लाटों की भरी हुई नीव को उखाड़ कर ध्वस्त कर दिया प्रशासन की अचानक कड़ी कार्रवाई से कॉलोनी काटने वालों में उथल-पुथल मची हुई है।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध कॉलोनीयो को बुलडोजर से ध्वस्त करने का काम दूसरे दिन भी जारी रहा कार्यवाही से पूर्व उप जिलाधिकारी नागेंद्र पांडे द्वारा कॉलोनी काटने वाले लोगों को एक सप्ताह पूर्व नोटिस जारी कर उनसे कॉलोनी के संबंध कागजात तलब किए थे नोटिस देने के एक सप्ताह बाद भी जब कॉलोनी काटने वालों ने कोई जवाब नहीं दिया इसके पश्चात तहसील प्रशासन ने बीसलपुर क्षेत्र में अवैध रूप से फल फूल रही अवैध कॉलोनीयों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है क्षेत्र में कृषि भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही है इस कार्यवाही में नायब तहसीलदार वीरपाल सिंह की मौजूदगी लेखपाल विवेक दीक्षित, गोपाल मिश्रा के साथ कार्यवाही कर रहे राजस्व विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्यवाही शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के द्वारा कराई जा रही उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की कालोनियों को विकसित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी अचानक जारी हुई इस कार्यवाही से कॉलोनिया बनाकर प्लाटिंग करने वाले लोगों में उथल-पुथल मची हुई है।