05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

नेता जी के जन्म दिवस पर ब्लैक आउट मॉक ड्रिल : 23 जनवरी को सायं 06 बजे से किया जायेगा ब्लैक आउट

Share:

पीलीभीत:- जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस पर ब्लैक आउट मॉक ड्रिक की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर ने अवगत कराया कि दिनांक 23.01.2026 को नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जायेगा। नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा डी0डी0एम0ए0, एस0डी0आर0एफ0, अग्निशमन, पुलिस, स्वास्थ्य एवं अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ सम्मिलित रूप से ब्लैक आउट मॉक ड्रिल दिनांक 23.01.2026 को सांय 6 बजे ड्रमण्डं राजकीय इण्टर कालेज में आयोजित की जायेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि मॉक ड्रिल में स्वयंसेवकों, आपदा मित्रों आदि को सम्मिलित किया जाये। हवाई हमले के चेतावनी हेतु सायरन ध्वनित किया जाना (2 मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में), सायरन ध्वनित होते ही सभी निर्धारित क्षेत्रों/स्थलों की विद्युत व्यवस्था बाधित कर ब्लैक आउट करना, सायरन ध्वनित होने पर नागरिकों द्वारा सुरक्षित स्थान/शेल्टरों में शरण लेना, हवाई हमला का खतरा समाप्त होने पर ऑल किल्यर ध्वनि में सायरन ध्वनित करना व हमले की चेतावनी समाप्त होने के उपरांत नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों द्वारा छोटी आग बुझाने हेतु फायर एक्स टिंगुशर का प्रयोग करना तथा फायर सर्विस द्वारा बड़ी आग बुझाने हेतु फायर टेंडर वेहिकल का प्रयोग करना, हमले के दौरान घायल हुए लोगों को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों द्वारा प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करना, ध्वस्त/क्षतिग्रस्त बिल्डिंगों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना, गम्भीर रूप से घायल लोगों को एम्बुलेंस से अस्पताल तक पहुंचाना व मॉक ड्रिल समाप्ति की घोषणा सहित अन्य कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सहित समस्त सम्बन्धित विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement