Shariq Shaikh / Fri, Jan 23, 2026 / Post views : 384
पीलीभीत:- पिता को बाइक पर बिठाकर अपने साथ बरेली से एक रिश्तेदारी में होकर अपने गांव दियोरिया वापस जा रहे युवक की बाइक पीलीभीत मार्ग स्थित पटेल नगर पुलिया के पास दूसरी बाइक से आमने-सामने भिड़ गई जिसमें बाइक चालक के बाए हाथ की हड्डी टूट गई। और उसके साथ बैठे पिता घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खामघाट निवासी लालाराम अपने बेटे पिंटू के साथ बाइक पर बैठकर बरेली में एक रिश्तेदारी में गए थे। वहां से वह उसके साथ बाइक पर बैठकर अपने गांव वापस आ रहे थे। पिंटू की बाइक जैसे ही पीलीभीत मार्ग स्थित पटेल नगर पुलिया के पास पहुंची वैसे ही अचानक सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उसकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पिंटू तथा उसके पिता लालाराम मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद पिंटू के बाय हाथ की हड्डी टूट जाने के कारण उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन