JS News 24 / Sat, Feb 28, 2026 / Post views : 402
पीलीभीत:- संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आज दूसरे दिन गांधी प्रेक्षागृह परिसर में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का समापन हुआ। दूसरे दिन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, नगर मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर की मौजूदगी में कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम के दौरान दोनों देशों की संस्कृति से परिचित कराया गया। इसके साथ ही दोनों देश की संस्कृति व सभ्यता से कार्यक्रम के माध्यम से परिचित कराया गया। 
महोत्सव के नोडल अतुल द्विवेदी ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। भारत-नेपाल की मैत्री कार्यक्रम के माध्यम से दोनों देशों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रमों में लोक गायन सचिन अवस्थी लखीमपुर, लोक गायन वीना पाण्डेय लखनऊ, अवधी लोक नृत्य आरती मिश्रा तमाशा ग्रुप लखीमपुर, कठपुतली अजय मिश्रा लखीमपुर, लोक गायन रामापाल निषाद लखीमपुर, सात्विक बैंड शभाशीष उपाध्याय लखनऊ, थारू एवं मयूर नृत्य नेपाल आईसीसीआर प्रायोजित दल, चकरी नृत्य शिवनारायण चकरी राजस्थान आदि का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कलाकार पद्मश्री महावीर गुड्डू हरियाणा द्वारा प्रस्तुत बमलहरी ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। राजस्थान के कलाकारों द्वारा घूमर एवं चकरी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। सभी कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया और भारत-नेपाल की सांस्कृतिक एकता का संजीव प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अन्त में महोत्सव के नोडल अतुल द्विवेदी द्वारा उपस्थित अतिथियों, समस्त कलाकारों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन