05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

वार्षिक उत्सव : संस्कार विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया बार्षिक उत्सव

Share:

बीसलपुर:- संस्कार विद्या मंदिर, टिकरी माफ़ी बीसलपुर पीलीभीत में वार्षिक उत्सव (Annual Day) बड़े हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

Annual Day के अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्य, नाटक, देशभक्ति गीत, योग प्रदर्शन एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों के आत्मविश्वास, अनुशासन और मंच संचालन को देखकर उपस्थित अभिभावक भावविभोर हो उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरे प्रांगण को गुंजायमान कर दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विद्यालय कार्यक्रम में क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संरक्षक देवस्वरुप पटेल ने सहभागिता करते हुए कहा कि आज का दौर आईटी तकनीकी एवं एक आई का है इसमें हमारे क्षेत्र देश और बच्चों का भविष्य उज्जवल है लेकिन ए आई तकनीकी का उतना ही इस्तेमाल करें जितना उसका अनुभव हो इसका अनुभव ग्रहण करने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पूरनपुर में ए आई डाटा सेंटर खुलवाया है जिसमे ट्रेनिंग ले सकते हैं एवं आईटी के सही इस्तेमाल के लिए नाइलेट के अंतर्गत पीलीभीत ड्रमड कॉलेज में ट्रेनिंग ली जा सकती है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रघुवीर ने अपने संबोधन में कहा कि संस्कार विद्या मंदिर का उद्देश्य केवल किताबी शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों और संस्कारों का निर्माण करना है। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक अमित गंगवार, शिक्षकगण अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

Annual Day कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि संस्कार विद्या मंदिर क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के संवर्धन में निरंतर अग्रसर है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement