05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

भाकियू धरना प्रदर्शन शुरू : भाकियू भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना किया शुरू।

Share:

बीसलपुर:- भारतीय किसान यूनियन भानू अराजनैतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर प्रशासन द्वारा संज्ञान न लेने व समस्याओं का निस्तारण न कराने को लेकर तहसील कार्यालय के समक्ष अपना अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

तहसील कार्यालय में उप जिलाधिकारी नागेंद्र पांडे के छुट्टी पर रहने के कारण भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपना ज्ञापन तहसील में मौजूद तहसीलदार हबीब उर रहमान को सौपा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ज्ञापन में भाकियू कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहां है। कि तहसील क्षेत्र के गांव कनपरी में पारंपरिक तालाब चकरोड एवं मृत मवेशियों के दफन स्थल व जल निकासी की पुलिया को बंद कर सार्वजनिक सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जो शासनादेशों का खुला उल्लंघन है। इस समय निर्माण को तत्काल ध्वस्त कराया जाए। कनपरी निवासी आनंद पुत्र राम रतन के परिवार को फर्जी जियो टैगिंग कर प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाया जा रहा है। इसको तत्काल रोका जाए, क्योंकि उनके पास ट्रैक्टर व पक्के मकान पहले से मौजूद है।

तहसील स्तर पर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में भारी परेशानी व जनता से अवैध वसूली बंद कराई जाए। प्रधानमंत्री आवास आवंटन में पात्रों को लाभान्वित कराया जाए। ग्राम पंचायत बेहटा गांव में अमृत सरोवर के पास से बने शमशान स्थल पर यूकेलिप्टस के पेड़ों का अवैध रूप से कटान करने एवं पीला ईंटों से तालाब के पास से पक्के रोड के पास शमशान तक बिछाए गए खड़ंजे की जांच कराकर कार्यवाही की जाए। ग्राम मनपुरा में शमशान और आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण कराया जाए। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं का टोल टैक्स माफ किया जाए। सहित 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। भाकियू के तहसील अध्यक्ष पूर्व सैनिक महेंद्र पाल ने घोषणा की कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक वह अनिश्चितकाल धरने पर तहसील कार्यालय के समक्ष बैठे रहेंगे।

धरना देने वालों में प्रमुख रूप से धर्मेंद्र कुमार महेंद्र पाल रणजीत सिंह संचित दीक्षित ओमप्रकाश राजपूत के अलावा जिला अध्यक्ष भजनलाल लोधी शाहिद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement