05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

कामर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर अस्थाई प्रतिबंध : व्यवसायिक कार्यों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करने पर होगी कार्रवाई

Share:

पीलीभीत:- जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि जनपद पीलीभीत के समस्त होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, ठेले खोमचे, बारातघर, कैटरिंग एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सूचित किया जाता है कि वर्तमान में वाणिज्यिक एवं औद्योगिक क्षेत्रों को कॉमर्शियल गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति पर अस्थायी प्रतिबंध लागू किया गया है।

अतः सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया जाता है कि किसी भी दशा में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में न करें। घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग केवल घरेलू प्रयोजनों के लिए ही अनुमन्य है। घरेलू गैस सिलेण्डरों का उपयोग व्यवसायिक कार्यों में किया जाना नियमों के पूर्णतः विरूद्ध है। उक्त का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु जनपद में संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण / चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यदि किसी प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस सिलेंडरों का वाणिज्यिक उपयोग पाया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम (यथा संशोधित) की धारा 3/7 एवं प्रचलित नियमों के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

साथ ही जनपद के समस्त गैस वितरकों को भी निर्देशित किया जाता है कि घरेलू गैस सिलेण्डरों के किसी भी प्रकार के दुरूपयोग में उनकी संलिप्तता न हो तथा उपभोक्ताओं को गैस सिलेण्डरों की आपर्ति नियमानुसार ही सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सम्बन्धित गैस एजेन्सी के विरूद्ध भी नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement