05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

सड़क हादसे में मौत : मार्ग दुर्घटना में घायल हुए ग्रामीण की इलाज को ले जाते समय हुई दर्दनाक मृत्यु

Share:

बीसलपुर:- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपति की बीसलपुर पीलीभीत हाईवे पर अपने घर बाइक से बापस आते समय मार्ग दुर्घटना में घायल होने के बाद ग्रामीण की इलाज के दौरान दर्दनाक मृत्यु हो गई।

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोवल पतिपुरा निवासी कृष्ण पाल अपनी बाइक संख्या यूपी 25 डी डब्ल्यू 2606 से अपनी पत्नी संगीता देवी के साथ ग्राम पतरसिया से घर वापस लौट रहे थे उनकी बाइक जैसे ही बीसलपुर पीलीभीत मार्ग पर ग्राम जोगीठेर के नजदीक पहुंची वैसे ही उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। और बाइक चला रहे पिता कृष्ण पाल तथा माता संगीता देवी दोनों मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होने के बाद पिता कृष्ण पाल 52 वर्ष को उनके पुत्र आकाश गंगवार ने पीलीभीत के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां से उन्हें बरेली के चिकित्सालय में भेज दिया गया। किंतु स्थिति गंभीर होने के कारण बरेली के डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ ले जाने की सलाह दी। कृष्ण पाल 52 वर्ष को लखनऊ उपचार हेतु ले जाते समय रास्ते में दर्दनाक मृत्यु हो गई। इसके पश्चात उनके पुत्र आकाश गंगवार ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर अपने पिता के पोस्टमार्टम करने की इच्छा व्यक्त की पुलिस ने कृष्ण पाल के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। घटना से मृतक के घर में मातम छाया हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement