05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

कांवरथी सेवा दल ने कराई शादी : 21 जोड़े बंधे परिणय सूत्र बंधन में, दहेज रहित हुए विवाह

Share:

बीसलपुर:- कांवरथी सेवा दल के तत्वाधान में नगर के अग्रवाल सभा भवन मे आयोजित हुए 18वें दहेज रहित सामूहिक विवाह महोत्सव में 21 जोड़े परिणय सूत्र बंधन में बंधे। नगर में गाजे बाजे के साथ दोनों की सामूहिक बारात निकाली गई। पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया गया।

विवाह समारोह में ग्राम नौगमा नबीनगर पीलीभीत के राजीव वर्मा के साथ इसी गांव की स्वाति देवी, पीलीभीत के मोहल्ला खुशीमल के गौरव सैनी के साथ उनके मोहल्ले की शिवानी कश्यप, पीलीभीत के काशीराम कॉलोनी निवासी विकास के साथ बीसलपुर के मोहल्ला दुवे निवासी काजल, बीसलपुर के ग्राम चंदपुरा निवासी सोमपाल के साथ शाहजहांपुर जनपद के ग्राम पचपेड़ा निवासी निशा देवी, पीलीभीत के ग्राम कल्याणपुर निवासी प्रदीप कुमार के साथ ग्राम ईटगांव निवासी पूजा देवी, नवाबगंज बरेली के गांव कुंवरपुर निवासी गंगेश कुमार के साथ बीसलपुर के ग्राम सिमरा अकबरगंज निवासी पार्वती देवी, शाहजहांपुर के ग्राम शाहाबाद निवासी डालचंद के साथ ग्राम कितनापुर निवासी शकुंतला देवी, शाहजहांपुर जनपद के ग्राम ईटौआ निवासी मोहित के साथ बरेली के ग्राम बेवल बरकतपुर निवासी रिंकी देवी, शाहजहांपुर के ग्राम कबीरपुर निवासी शिवम के साथ बीसलपुर के ग्राम अहीरपुरा नगला निवासी तुलसी देवी, बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम नूरानपुर निवासी गुलशन कुमार के साथ ग्राम सिमरा अकबरगंज की इशावती, शाहजहांपुर के ग्राम खितौआ निवासी राहुल के साथ बरेली के ग्राम बेवल बरकतपुर निवासी प्रेमवती, अंकित कुमार के साथ राजेश्वरी देवी, शिव कुमार के साथ प्रीति देवी, सुशांत भारद्वाज के साथ शीतल गंगवार, राजेंद्र के साथ शीला देवी, अमित के साथ शिवानी, शिव कुमार के साथ रेशमा देवी, सुखलाल के साथ सपना देवी, शिवम के साथ मौनी, संजू कुमार के साथ दामिनी देवी अरब गुप्ता के साथ दीक्षा गुप्ता सहित 21 जोड़े परिणय सूत्र बंधन में बंधे। विद्वान पंडित विपिन कुमार पांडे, सूर्य प्रकाश मिश्रा द्वारा विवाह की रस्म पूर्ण कराई गई। विवाह समारोह संपन्न कराने में संस्था के अध्यक्ष विजय ओम गुप्ता मंत्री अनुज मित्तल, अवधेश अग्रवाल राकेश अग्रवाल मोहन अग्रवाल, अनूप अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहता है। जे एस न्यूज 24 ने सामुहिक विवाह समारोह में विवाह कराने वाली कुछ कन्याओं से उनके विचार जाने हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रेशमा देवी का कहना है कि सामूहिक विवाह समारोह में शादी होने से हमारे परिवार को आर्थिक रूप से काफी मदद मिली किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हुई।

प्रेमवती का कहना है कि मेरे विवाह को लेकर परिवार चिंतित रहता था परंतु बहुत ही सरलता से विवाह की सारी रस्में पूर्ण हो गई। किसी भी तरह की कठिनाई नहीं हुई।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement